भिंड: दबोह थाना क्षेत्र में भांडेर रोड पर तेज रफ्तार दो बाइक टकरा गईं। हादसे में 35 साल का युवक गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दबोह पुलिस के अनुसार भांडेर रोड पर छात्रावास के सामने जा रहे बलवीर कौरव 35 साल पुत्र गेंदालाल निवासी गौरा दबोह को टक्कर मार दी।
तेज रफ्तार में आ रही बाइक एमपी 32 एमबी 4451 और एमपी 30 एमक्यू 6150 आपस में टकरा गई। इस हादसे में बलवीर को गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक चला रहे राजेंद्र शर्मा 39 साल निवासी जम्हौआ घायल हो गया। मामले में परिजनों की शिकायत पर दबोह पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
