महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल। बागसेवनियां इलाके में रहने वाली एक 38 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह 3 सालों से अपने पति से अलग रह रही है. पीड़िता एक संस्था में काम करती थी और उसी दौरान उसकी मुताकात आरोपी राजेश परमार से हुई. राजेश ने महिला से शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बनाए. महिला के बार-बार शादी करने की बात पर राजेश मुकर रहा था. तभी महिला को यह भी पता चला कि राजेश पहले से ही विवाहित है. महिला का आरोपी है कि आरोपी राजेश ने अगस्त 2023 से लगातार उसे झांसा देता आ रहा है. बागसेवनियां पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपी राजेश की तलाश में पुलिस जुटी है.

Next Post

ट्रेड डील भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक, कांग्रेस पहले किसानों से माफी मांगे: सीएम डॉ यादव

Tue Feb 24 , 2026
भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश की वैश्विक प्रतिष्ठा और आर्थिक मजबूती का प्रतीक है, जो किसानों, युवाओं और उद्यमियों के लिए नए अवसर खोलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि 2018 में […]

You May Like