आष्टा। एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह किरार एवं एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए.
बैठक में अधिकारियों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी, राहत-बचाव दलों को तैयार रखने और कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए. एसडीएम किरार ने नदी-नालों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने को कहा, जबकि एसडीओपी गुप्ता ने संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. प्रशासन ने नागरिकों से नदी, नालों, रपटों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत देने की अपील की है.
