
भोपाल। हरतालिका तीज के अवसर पर पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूजा के बाद महिलाओं ने भजन और पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर तीज पर्व की खुशियां मनाईं।
