ग्वालियर में गौ-तस्करी की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी की मांग

ग्वालियर: राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज ठाकुर आज 12 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, ग्वालियर पहुँचकर गौ-तस्करी से जुड़े गंभीर प्रकरण की निष्पक्ष जांच हेतु विशेष जांच दल के गठन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।

संगठन के अनुसार यह मामला संगठित गिरोह से जुड़ा प्रतीत होता है, जिसे देखते हुए पारदर्शी, निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच अत्यंत आवश्यक है। राष्ट्रीय सनातन सेना ने प्रशासन से आग्रह किया कि इस प्रकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Next Post

उधारी मांगी तो युवक को कट्टे से मार दी गोली, घायल युवक ग्वालियर रेफर

Thu Feb 12 , 2026
भिंड: शहर के वीटीआई रोड स्थित संतोषनगर में उधारी के रुपए मांगने को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की एक युवक में कट्टे से गोली मार दी और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस में बताया कि संतोष नगर निवासी राजू पुत्र रामदास […]

You May Like