जबलपुर: भेड़ाघाट निवासी रिटायर्ड कर्मचारी के जाली हस्ताक्षर कर उसके खाते से 13 लाख 57 हजार रूपए निकाल लिए गए। धोखाधड़ी कोई और नहीं बल्कि पीडि़त की दूसरी पत्नी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर की है।भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि रामदास पटेल निवासी भेड़ाघाट के 2019 में विद्युत विभाग से रिटायर्ड हुए है। रामदास और उनकी पहली पत्नी का संयुक्त खाता बैंक में है।
उनकी दूसरी पत्नी शारदा पटेल है जिन्होंने पुत्र अंकित पटेल के साथ मिलकर धोखाधड़ी की है। पुत्र अंकित ने रामदास के फर्जी हस्ताक्षर करते हुए बैंक में आवेदन लगाकर रामदास के खाते मेें अपना नंबर जुड़वाया। इसके बाद खाते से 13 लाख 57 हजार की राशि आहरित कर ली थी। अंकित पटेल उसकी मां शारदा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है
