आपात सेवा संस्थाओं की अग्नि से सुरक्षा आवश्यक: नड्डा

नयी दिल्ली 06 मई (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आपात सेवा संस्थाओं की अग्नि से सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा है कि आम जनता के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा संस्थाओं के कर्मचारियों को भी इस आपदा के प्रति संवेदनशील बनाने की आवश्यकता है।

श्री नड्डा ने मंगलवार को यहां ‘स्वास्थ्य क्षेत्र आपदा तैयारी एवं प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में अग्नि सुरक्षा’ पर दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा संस्थाओं के कर्मचारियों को भी अग्नि से बचाव के संबंध में संवेदनशील करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में अग्निकांड से निपटने की क्षमता में वृद्धि की जानी चाहिए और उनकी लगातार समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के निजी संस्थानों में भी अग्नि से बचाव की पूरी सुरक्षा होनी चाहिए।

श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में अग्नि से बचाव की प्रणाली पर नियमित सुरक्षा पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री का मानना है कि संस्थानों में ऐसी आपदा होने से पहले बचाव प्रबंध किए जाने चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में अग्नि के प्रति लापरवाही बड़ी संकट का कारण बनती है। अग्नि संकट के प्रति सभी को संवेदनशील होना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान अग्नि के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए एक पाठ्यक्रम भी जारी किया गया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पुरस्कृत भी किया गया।

Next Post

लव जिहाद: मुख्य आरोपी जेल में, क्लब संचालक पर कार्रवाई नहीं होने से आयोग नाराज

Tue May 6 , 2025
भोपाल। अशोका गार्डन पुलिस ने मंगलवार को हिंदू छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग के मुख्य आरोपी फरहान खान और उसके दो साथियों, नबील और अली को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, एक अन्य आरोपी साहिल को जहांगीराबाद […]

You May Like