
विदिशा।आज भाजपा के पितृ पुरुष भारतीय जन संघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर सांची रोड स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में स्थित उनकी प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी विदिशा नगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विदिशा विधायक मुकेश टंडन की उपस्थिति में माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इस अवसर पर विधायक टंडन ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन वृत पर प्रकाश डालकर उनके द्वारा किए गए जम्मू कश्मीर आंदोलन जिसमें एक देश में दो विधान दो संविधान तो निशान नहीं चलेंगे के नारे और उस आंदोलन में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की
शहादत के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी और बताया कि आज भारत की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी के द्वारा चलाए गए आंदोलन की जो पूर्णता है उसको पूरा करने के कार्य किया है और जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटा कर एक देश से दो विधान दो निशान दो संविधान को पूर्ण रूप से हटा दिया गया है।
