भोजनकाल तक भारत के तीन विकेट पर 153 रन

लीड्स 23 जून (वार्ता) केएल राहुल (72) और ऋषभ पंत (31) की धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी के दम पर भारत ने सोमवार को दूसरी पारी में भोजनकाल तक तीन विकेट पर 153 रन बना लिये है।

आज यहां भारत ने सुबह के सत्र में कल के दो विकेट पर 90 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। शुरुआत में ही बाइडन कार्स ने कप्तान शुभमन गिल (आठ) को आउटकर भारत को तीसरा झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ऋषभ पंत ने केएल राहुल के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण का धैर्यपूर्ण सामना किया और रन बनाते रहे। इस दौरान राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। पंत भी पहली पारी की तरह अच्छी लय में दिखे।

इंग्लैंड की ओर से ब्राइडन कार्स ने दो और बेन स्टोक्स ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

उल्लेखनीय है कि भारत ने पहली पारी में यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत की शतकीय पारियों की बदौलत 471 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 465 रन का स्कोर बनाया था।

Next Post

चोटिल रत्नायके बंगलादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हुए बाहर

Mon Jun 23 , 2025
कोलंबो 23 जून (वार्ता) श्रीलंका के तेज गेंदबाज मिलन रत्नायके बाएं हिस्से में खिचाव के कारण बंगलादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गये है। बुधवार से शुरु होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में अपनी पहली सीरीज […]

You May Like