ननि जन सुनवाई में पहुंचीं 30 शिकायतें

सतना: राज्य शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सतना में मंगलवार केो जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान के.पी. गुप्ता कार्यपालन यंत्री एवं राहुल पटेल कार्यपालन यंत्री नगर पालिक निगम उपस्थित रहे।जन-सुनवाई में 30 आवेदन प्राप्त हुए। विभागवार जानकारी के अनुसार फायर शाखा से संबंधित 01 आवेदन, जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 03 आवेदन, सम्पत्तिकर से संबंधित 01 आवेदन, अतिक्रमण से संबंधित 03 आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंधित 10 आवेदन, सड़क प्रकाश व्यवस्था से संबंधित 02 आवेदन, साफ-सफाई से संबंधित 01 आवेदन, विकास कार्य से संबंधित 07 आवेदन एवं पेयजल शाखा से संबंधित 02 आवेदन, आवेदन प्राप्त हुए।

प्रस्तुत आवेदनों पर कमियों एवं आवेदनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी से अवगत कराया गया। विकास कार्यों के लिए आवेदनों का स्थल निरीक्षण कर कार्यवाही के विधिवत प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए। जनसंपर्क अधिकारी ननि धीरज कुमार मिश्र के अनुसार यह जनसुनवाई अगले मंगलवार को पुनः आहुत की जाएगी। साथ ही साथ जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की प्रकरणवार समीक्षा भी की जा रही है। ताकि शहरवासियों की जन सुनवाई में आने का उद्देश्य सफल हो सके।

Next Post

डूबने से बच्चों का निधन सांसद गणेश सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Wed Aug 19 , 2026
सतना: जिले में हाल ही में हुए दर्दनाक जल हादसों में जान गंवाने वाले बच्चों और युवक के परिजनों से मिलकर सतना सांसद गणेश सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद ने पीडि़त परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दुख की इस […]

You May Like