कोटक महिंद्रा बैंक का तिमाही मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़कर 4,027 करोड़ पर

मुंबई, 02 मई (वार्ता) वित्त वर्ष 2025-26 की 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक का एकल शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 4,027 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बैंक के निदेशक मंडल ने प्रति इक्विटी शेयर 65 पैसे के लाभांश की भी घोषणा की है।

तिमाही के दौरान बैंक के ब्याज से प्राप्त शुद्ध आय आठ प्रतिशत बढ़कर 7,876 करोड़ रुपये हो गया।

शुल्कों एवं सेवाओं से प्राप्त आय छह प्रतिशत बढ़कर 2,767 करोड़ रुपये रही।

तिमाही के दौरान परिचालन व्यय तीन प्रतिशत बढ़कर 5,137 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने 5,855 करोड़ रुपये का तिमाही लाभ कमाया है जो सालाना आधार पर सात प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

बैंक द्वारा दिया गया कुल बकाया ऋण 31 मार्च को 4,96,009 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है। कुल जमा भी 15 प्रतिशत बढ़कर 5,38,301 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Next Post

भगवान राम केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं बल्कि जीवन-दर्शन के आदर्श पुरुष : विजेंद्र

Sat May 2 , 2026
नयी दिल्ली 02 मई (वार्ता) दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि राम केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवन-दर्शन के आदर्श पुरुष हैं तथा उनका जीवन हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य एवं धर्म के मार्ग से विचलित नहीं […]

You May Like