नयी दिल्ली, 27 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गुरूवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले में दवा निर्माण इकाई में नाइट्रोजन गैस के रिसाव से चार श्रमिकों की मृत्यु होने और दो के बीमार होने के मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
मानवाधिकार आयोग ने 21 अगस्त को महाराष्ट्र के पालघर जिले के तारापुर के बोईसर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दवा निर्माण इकाई में नाइट्रोजन रिसाव के कारण हुए हादसे की मीडिया रिपोर्ट के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
रिपोर्ट में जांच की स्थिति, मृतक के निकटतम संबंधी को दिया गया मुआवजा (यदि कोई हो) तथा बीमार श्रमिकों के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी मांगी गई है।
Next Post
मुर्मु ने न्यायमूर्ति अराधे, न्यायमूर्ति पंचोली को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया
Wed Aug 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक अराधे और पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को यह जानकारी […]

You May Like
-
10 months ago
एरोड्रम थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा
-
11 months ago
44 वर्ष के हुये शाहिद कपूर
-
2 months ago
बारात घर सील, 12 दुकानों में की गई तालाबंदी
-
10 months ago
सडक़ हादसों में एक की मौत, चार घायल
