डूबने से बच्चों का निधन सांसद गणेश सिंह ने दी श्रद्धांजलि

सतना: जिले में हाल ही में हुए दर्दनाक जल हादसों में जान गंवाने वाले बच्चों और युवक के परिजनों से मिलकर सतना सांसद गणेश सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद ने पीडि़त परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। ग्राम पंचायत धातुआ में 17 अगस्त को तालाब में डूबने से 15 वर्षीय खुशी कोरी, पिता शिवलाल कोरी और 13 वर्षीय प्रिया कोरी, पिता शिवराज कोरी की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद गणेश सिंह ग्राम धातुआ, विधानसभा रामपुर पहुंचे और दोनों बालिकाओं के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख जताया। ग्राम बढऱी के ग्राम पंचायत अमझर क्षेत्र में 15 अगस्त को टामस नदी में हुए हादसे में सार्थक कुशवाहा उम्र 6 वर्ष, विराज कुशवाहा उम्र 8 वर्ष पिता गजाधर कुशवाहा तथा अंकुल कुशवाहा उम्र 19 वर्ष, पिता राजकरण कुशवाहा की मृत्यु हो गई थी। सांसद गणेश सिंह ने आज उनके निवास पहुंचकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात की। सांसद ने कहा कि एक साथ परिवारों के सदस्यों को खोना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने संबंधित लोगों से भी जलाशयों और नदियों के आसपास सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

Next Post

श्री सनातन धर्म मंदिर में चल रहा रुद्राभिषेक महोत्सव

Wed Aug 19 , 2026
ग्वालियर: श्री सनातन धर्म मंदिर द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक मनोरथ में भक्त श्रद्धालु प्रतिदिन बढ़ चढ़कर भक्ति भाव से रुद्राभिषेक अनुष्ठान कर रहे हैं। इसी क्रम में आज शिव रूद्राभिषेक सनातन धर्म मण्डल के प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला, गौरव गोयल ने सपरिवार सम्मिलित होकर आचार्य देवेन्द्र शास्त्री के आचार्यत्व में […]

You May Like