श्री सनातन धर्म मंदिर में चल रहा रुद्राभिषेक महोत्सव

ग्वालियर: श्री सनातन धर्म मंदिर द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक मनोरथ में भक्त श्रद्धालु प्रतिदिन बढ़ चढ़कर भक्ति भाव से रुद्राभिषेक अनुष्ठान कर रहे हैं। इसी क्रम में आज शिव रूद्राभिषेक सनातन धर्म मण्डल के प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला, गौरव गोयल ने सपरिवार सम्मिलित होकर आचार्य देवेन्द्र शास्त्री के आचार्यत्व में विधिवत सम्पन्न किया।
उल्लेखनीय है कि श्री सनातन धर्म मंडल द्वारा रुद्राभिषेक मनोरथ आयोजित किया गया है जिसमें समस्त पूजन सामग्री एवं आचार्य जी की दक्षिणा मंडल द्वारा ही प्रदान की जा रही है। भक्त मंदिर कार्यालय में संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Next Post

नगर निगम में सहायक यंत्री का 'डिजिटल सिग्नेचर डोंगल' चोरी, भाजपा पार्षद पर एफआईआर के लिए लिखा

Wed Aug 19 , 2026
ग्वालियर:नगर निगम मुख्यालय, सिटी सेंटर स्थित टेंडर शाखा से प्रभारी सहायक यंत्री का डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट डोंगल चोरी होने का मामला सामने आया है। जांच में सामने आया कि डोंगल किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि भाजपा पार्षद बृजेश श्रीवास ने उठाकर अपनी जेब में रख लिया और वहां से […]

You May Like