भक्तिमय होगा सिलवानी: 15 मार्च को निकलेगी मां कर्मा की भव्य शोभायात्रा

सिलवानी:सेवा, त्याग एवं भक्ति समर्पण की प्रतीक भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती 15 मार्च को नगर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। जयंती महोत्सव को लेकर साहू समाज द्वारा तैयारियां की जा रही है।साहू समाज के पदाधिकारी एवं समाज बंधु नगर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र वितरित कर रहे हैं। इसके साथ ही वे समाजजनों को मां कर्मा देवी के जीवन, त्याग और भक्ति से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों की जानकारी देकर जागरूक भी कर रहे हैं।

नगर साहू समाज अध्यक्ष राजकुमार साहू (राजू) ने बताया कि 15 मार्च को प्रातः साहू समाज धर्मशाला में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके पश्चात भव्य चल समारोह निकाला जाएगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ भोपाल रोड स्थित द रॉयल गार्डन पहुंचेगा।चल समारोह के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शामिल होंगे। द रॉयल गार्डन परिसर में सामूहिक पूजा-अर्चना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें समाज के बच्चे, युवा एवं महिलाएं भाग लेंगी।साहू समाज ने सभी समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Next Post

​साधन कम, संकल्प मज़बूत: एक शिक्षक वाले स्कूल से निकलकर किसान के बेटे ने तय किया MPPSC तक का सफर

Sun Mar 8 , 2026
बेगमगंज: प्रतिभा किसी की क्षेत्र में अपनी काबिलियत सिद्ध करके परिवार का नाम रौशन कर देती है। वो भी जब गांव में मात्र हिंदी मीडियम का एक सदस्यीय शिक्षक वाला प्राइमरी स्कूल हो और पारिवारिक पृष्ठभूमि ठेठ किसानी हो।  ऐसे ही सुल्तानगंज क्षेत्र के ग्राम पंदरभटा के एक किसान परिवार […]

You May Like