​साधन कम, संकल्प मज़बूत: एक शिक्षक वाले स्कूल से निकलकर किसान के बेटे ने तय किया MPPSC तक का सफर

बेगमगंज: प्रतिभा किसी की क्षेत्र में अपनी काबिलियत सिद्ध करके परिवार का नाम रौशन कर देती है। वो भी जब गांव में मात्र हिंदी मीडियम का एक सदस्यीय शिक्षक वाला प्राइमरी स्कूल हो और पारिवारिक पृष्ठभूमि ठेठ किसानी हो।  ऐसे ही सुल्तानगंज क्षेत्र के ग्राम पंदरभटा के एक किसान परिवार के होनहार सपूत डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव पिता स्व. भोपाल सिंह यादव का मप्र लोकसेवा आयोग द्वारा राज्य प्रशासनिक परीक्षा में चयनित होने पर पर सरपंच मलखानसिंह यादव सहित सभी ग्रामवासियों एवं रिश्तेदारों परिवार , गांव एवं क्षेत्र का नाम रौशन किए जाने पर  खुशी का इजहार करते हुए  ढ़ेर सारी बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

डॉ. यादव ने इसका श्रेय अपने बड़े भाई एवं परिवार सहित मार्गदर्शक गुरुओं को देते हुए उनके प्रति कृतिज्ञता प्रकट कर अपना जीवन शोषित , पीड़ित लोगों के लिए समर्पित कर निष्पक्षता एवं ईमानदारी से देश व समाज की सेवा करने का संकल्प लेना बताया।

Next Post

लोकजन आस्था ग्रुप द्वारा होगा 11 करीब कन्याओं का विवाह

Sun Mar 8 , 2026
ग्वालियर: लोक जन आस्था ग्रुप ग्वालियर द्वारा प्रथम सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन राजमाता विजया राजे सिंधिया ग्राउंड छत्री मैदान पर आयोजित किया जा रहा है। उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष मोहित जाट एवं पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने पत्रकारों को दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 10 मार्च मंगलवार […]

You May Like