उमंग, उत्साह से मना स्वाधीनता के पर्व, मंत्री सारंग ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

खरगोन: जिले में स्वतंत्रता दिवस पूरे उल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह डीआरपी लाइन मैदान में हुआ, जहां प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।तिरंगा फहराते ही मैदान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। राष्ट्रगान के बाद आसमान में उड़ते रंग-बिरंगे गुब्बारों ने देशभक्ति का वातावरण और जीवंत बना दिया। पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट-गाइड छात्रों की सटीक कदमताल ने तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी।

मंत्री सारंग ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिनमें देशभक्ति गीत, लोकनृत्य और झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शहीदों व सेनानियों के परिजनों, उत्कृष्ट सेवकों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Next Post

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस जोश में, ग्वालियर बनी रणभूमि

Sat Aug 16 , 2025
ग्वालियर चंबल डायरी हरीश दुबे राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ वोट चोरी का मुद्दा जोर शोर से उछाले जाने के बाद जहां सियासत गरमाई है वहीं कांग्रेस के नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक जोश में दिख रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद […]

You May Like