
नटेरन। नटेरन के सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों का एक्सरे नहीं हो पा रहा था जिसके चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. क्षेत्र के रहवासियों ने विधायक सूर्यप्रकाश मीणा को अपनी परेशानी बताई वहीं अस्पताल प्रबंधन ने भी डिजीटल एक्सरे
मशीन की जरुरत बताई थी जिसके बाद विधायक ने शासन से पत्राचार किया जहां से एक्सरे मशीन की मंजूरी मिल गई थी. जिसे पिछले दिनों नटेरन के सरकारी अस्पताल में फिट कर दिया गया था.
जिसके बाद आज विधायक सूर्यप्रकाश मीणा ने मशीन का
शुभारंभ किया. विधायक ने कहा कि इस मशीन के लगने के बाद मरीजों को एक्सरे कराने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा अस्पताल में मशीनों की कमी नहीं होने देंगे मरीजों को सरकारी अस्पताल में ही बेहतर इलाज मिले इसके पूरे प्रयास हो रहे हैं. नटेरन समेत आसपास के करीब
ऐसे 100 से ज्यादा गांव के मरीजों को खासतौर पर हड्डी के मरीजों के लिए अपना एक्सरे कराने के लिए परेशान होना पड़ता था. बताया गया कि करीब 20 लाख से ज्यादा की कीमत वाली यह एक्सरे मशीन की खासियत है कि इसके जरिए मरीज का एक्सरा उसके मोबाइल पर पहुंच जाएगा साथ ही जो डाक्टर इलाज कर रहा है उसके पास भी एक्सरे पहुंच जाएगा जिसके चलते मरीज को यहां वहां पर नहीं भटकना पड़ेगा. वहीं कई बार प्रायवेट में भी एक्सरे कराना पड़ता था. नटेरन बीएमओ नीतू सिंह ने बताया कि जो मशीन नटेरन के सरकारी अस्पताल को मिली है वह पूरी तरह से आधुनिक है. ऐसी एक्सरे मशीन बहुत ही कम सरकारी अस्पताल में है.
