कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन ग्लासगो में भारतीय खिलाड़ी 20 से ज्यादा मुकाबलों में उतरेंगे। मुरली श्रीशंकर के लॉन्ग जंप फाइनल और भारत के पास आज कई मेडल पक्के करने का मौका है।
ग्लासगो, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन यानी आज, भारत के लिए एक और बड़ा दिन होने वाला है। ग्लासगो में भारतीय खिलाड़ी 20 से अधिक अहम मुकाबलों में उतरेंगे, जिनमें कई पदक मुकाबले भी शामिल हैं। दिन का सबसे बड़ा आकर्षण एथलेटिक्स में मुरली श्रीशंकर का पुरुषों के लॉन्ग जंप फाइनल और बॉक्सिंग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले होंगे, जहां भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंचकर कम से कम छह और पदक पक्के करने के इरादे से रिंग में उतरेंगे। इसके अलावा भारत की नजर वेटलिफ्टिंग, पैरा एथलेटिक्स और पैरा स्विमिंग में भी पदक जीतने पर रहेगी।
कौन कहां दम दिखाएगा?
वेटलिफ्टिंग में संजना महिलाओं के 77 किलोग्राम वर्ग में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी। पैरा एथलेटिक्स में देवेंद्र कुमार, सागर थायत, मोहम्मद बासिल एम और दिलीप महाडू गावित से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, पैरा स्विमिंग में सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 स्पर्धा की हीट्स में उतरेंगे और फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। बॉक्सिंग में साक्षी चौधरी, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच, अंकुश यादव, नरेंद्र बेरवाल और जैस्मीन लांबोरिया अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेलेंगे। जीत के साथ ये सभी खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर सकते हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स का आज का शेड्यूल भारतीय समयानुसार:

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 7वें दिन भारतीय एथलीट 20 से अधिक इवेंट्स में आज उतरने वाले है। मुरली श्रीशंकर का लॉन्ग जंप फाइनल और 6 मुक्केबाजों के क्वार्टरफाइनल मैच आज का मुख्य आकर्षण रहेंगे, जहां कई पदक पक्के होने की उम्मीद है। अब देखना ये है की भारत के दमदार खिलाड़ी अपनी इस जीत में पकड़ किस तरह से बनाते है।
