दमोह: आज कक्षा दसवीं और बारहवीं एमपी बोर्ड का रिजल्ट आने पर कहीं खुशी तो कहीं गम जैसी खबरें आ रही हैं।पुलिस ने बताया कि दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी 18 वर्ष की, कक्षा 12वीं की छात्रा प्रियम उर्फ प्रियंका का रिजल्ट बिगड़ने से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जिसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
