सतना :शहर की यातायात व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर डा सतीश कुमार एस ने कलेक्ट्रेट में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली।उसके बाद सिविल लाइंस कोठी तिराहा से गढ़िया टोला चौक तक भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, अपर कलेक्टर स्वप्निल वनखड़े सहित ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर ने अधिकारियो के साथ सेमरिया चौक और फ्लाई ओवर का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।उनके साथ सहायक कलेक्टर अनिकेत शांडिल्य भी उपस्थित रहे.
