मीट मार्केट के सामने अवैध निर्माण का आरोप  दुकानदार ने की निगमायुक्त से शिकायत

सतना : शहर के नजीराबाद क्षेत्र में स्थित मीट-मत्स्य मार्केट के सामने पार्किंग व चहरदिवारी पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है. इस मामले की शिकायत उक्त मार्केट के एक दुकानदार द्वारा निगमायुक्त से की गई है.शहर के खंूथी क्षेत्र के निवासी मोहम्मद यासीन ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने नजीराबाद स्थित मीट-मत्स्य मार्केट में दुकान क्र. 8 को किराए पर ढाई वर्ष पहले लिया था.

हलांकि उनकी दुकान तब से बंद ही है, लेकिन इसके बावजूद भी वे प्रति माह 13 हजार रु का किराया देते आ रहे हैं. उक्त मीट मार्केट में 28 दुकानें पूर्व से निर्मित हैं और उनकी दुकान दूसरी लाइन में सबसे आगे है. लेकिन नगर निगम से संबद्ध ठेकेदार और कुछ कर्मचारियों द्वारा उनकी दुकान  के सामने चहरदिवारी च पार्किंग को हटाकर रास्ते पर अवैध निर्माण किया जा रहा है.

इस अवैध निर्माण की वजह से न सिर्फ उनकी दुकान का मार्ग अवरुद्ध हो रहा है बल्कि पार्किंग क्षेत्र पर भी अतिक्रमण किया जा रहा है. यासीन के अनुसार एक ओर जहां मीट मार्केट में बनी दुकानों को पहले से ही कोई लेने को तैयार नहीं है वहीं दूसरी ओ इस अवैध निर्माण के कारण दुकानों का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा. जिसे देखते हुए यासीन ने निगमायुक्त से लिखित शिकायत कर यह मांग की है कि यदि उनकी दुकान के सामने निर्माण कार्य हुआ तो उनका किराया वापस लौटाया जाए. अथवा अवैध निर्माण कार्य को तत्काल बंद कराया जाए.

Next Post

गर्भवती महिला के शरीर में बचा महज 1.5 ग्राम हीमोग्लोबिन

Fri May 8 , 2026
सतना :गंभीर कुपोषण के लिए कुख्यात हो चुके जिले के चित्रकूट क्षेत्र में एक और हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई जब एक गर्भवती महिला के शरीर में महज 1.5 ग्राम हीमोग्लोबिन शेष मिला. मेडिकल ऑफिसर द्वारा लिखे गए पत्र के जरिए यह जानकारी जैसे ही सामने आई वैसे […]

You May Like