
जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं तिलवारा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर नागपुर-जबलपुर हाईवे स्थित लम्हेटाघाट वायपास के पास घेराबंदी कर मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 10 किलो 304 ग्राम गांजा कीमती लगभग 2 लाख 6 हजार रूपये का जप्त किया गया है।
टीआई ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि
लम्हेटा घाट वायपास के पास घेराबंदी कर विवेक उर्फ आलोक साहू पिता शिवकुमार साहू 28 वर्ष निवासी नर्मदा नगर गोहलपुर को गांजा समेत पकड़ा गया है।
