ग्राम डालूपुरा में रात में बिजली कटौती पर ग्रिड के बाहर दिया धरना

खिलचीपुर/ब्यावरा। ग्राम डालूपुरा में रात्रि के समय लगातार की जा रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए विरोध दर्ज कराया. ग्रिड के बाहर जाकर कड़ाके की ठंड में वहीं पर सो गये तथा ठंड से राहत पाने अलाव जला लिए.

शनिवार को रात में गांव में बिजली जाते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणजन गांव के बाहर मौजूद विद्युत ग्रिड के बाहर पहुंचे और वहीं धरना देकर पूरी रात खुले आसमान के नीचे सो गए. ठंड से बचने के लिए ग्रामीणों ने अलाव जलाया. इस अनोखे विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

रात्रि में होती है बिजली कटौती ग्रामीणों के अनुसार लगभग एक माह से रोजाना रात्रि के समय गांव में अटल ज्योति योजना के तहत मिलने वाली बिजली काट दी जाती है. रात्रि में समूचे गांव में अंधेरा छा जाता है. इससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज आदि कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे है.

रात भर ग्रिड के बाहर मौजूद रहे शनिवार रात करीब 10 बजे गांव की बिजली कटने पर ग्रामीणजन डालूपुरा गांव के बाहर स्थित 11 केवी बिजली ग्रिड पर पहुंचे. ग्रामीणों का कहना है कि वहां मौजूद कर्मचारी उनको देखकर ग्रिड पर ताला लगाकर चला गया. ग्रामीणों ने वहीं धरना देने का फैसला किया और सुबह तक ग्रिड के बाहर ही मौजूद रहे.

रात भर ग्रिड के बाहर मौजूद रहे

शनिवार रात करीब 10 बजे गांव की बिजली कटने पर ग्रामीणजन डालूपुरा गांव के बाहर स्थित 11 केवी बिजली ग्रिड पर पहुंचे. ग्रामीणों का कहना है कि वहां मौजूद कर्मचारी उनको देखकर ग्रिड पर ताला लगाकर चला गया. ग्रामीणों ने वहीं धरना देने का फैसला किया और सुबह तक ग्रिड के बाहर ही मौजूद रहे.

नहीं आया कोई जिम्मेदार

सारी रात ग्रामीणजन वहां रहे और यह भी इंतजार करते रहे कि जानकारी लगने पर विभाग का कोई जिम्मेदार यहां आयेगा. परन्तु बिजली विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी सुबह तक मौके पर नहीं आया. रविवार की सुबह और भी ग्रामीण ग्रिड के बाहर आ गये.

समस्या पर नहीं दे रहे ध्यान

ग्रामीणों के अनुसार इस गंभीर समस्या को लेकर जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि डालूपुरा गांव में रात को बिजली कट जाती है, जिससे पूरा गांव अंधेरे में रहता है. सुबह-सुबह पशुओं का दूध निकालने और घर के अन्य कार्य भी अंधेरे में करना पड़ रहे है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. बताया जाता है कि इस मामले में जब जेई से संपर्क करने के लिए उन्हें मोबाइल लगाया तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया.

Next Post

देवयानी शेंडे ने राष्ट्रीय हिमालया ओलंपियाड योगा प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव

Sun Dec 21 , 2025
पांढुरना। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के पांढुरना 220 केवी सबस्टेशन में पदस्थ सहायक अभियंता संजय शेंडे की सुपुत्री कुमारी देवयानी शेंडे ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्युत परिवार, जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय हिमालया ओलंपियाड योगा प्रतियोगिता में पांढुर्णा […]

You May Like