पुलिस को देख शराब से लदी स्कार्पियो छोड़ भागे

दोराहा। बीती रात पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिल गई जब चैकिंग के दौरान वहां से गुजर रही स्कार्पियो नहीं रूकी. पुलिस ने उसका काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाते हुए स्कार्पियो सवार वाहन वहीं छोड़कर भागने में कामयाब हो गए. पुलिस ने अवैध शराब सहित वाहन को जब्त कर लिया है.

बीती रात पुलिस अधिकारियों को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नोडल पाइंट दोराहा जोड़ पर एक संदिग्ध सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन चैकिंग के दौरान न रुकते हुए तेजी और लापरवाही से झरखेड़ा तरफ गया है. सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम थाना सीहोर द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, किंतु चालक द्वारा तेज गति से वाहन भगाया गया. पुलिस द्वारा पीछा करने पर चालक अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया.

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी एवं देशी शराब की कुल 385.5 लीटर मात्रा बरामद हुई,जब्त शराब की अनुमानित कीमत 2 लाख 28 हजार 600 रुपए बताई जाती है. मौके से स्कॉर्पियो वको जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया. वाहन से संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर आरोपीयों की तलाश की जा रही है.

Next Post

शनिवार रहा कोल्ड-डे, दिन भर छाया रहा कोहरे जैसा धुंध

Sat Jan 3 , 2026
रीवा। जिले में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, न्यूनतम तापमान में भले ही उछाल आया है लेकिन दिन के अधिकतम तापमान में सामान्य से 5.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा, जिसके चलते दिन भर कड़ाके की ठंड बनी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।