मोदी ने नार्वे के राजा हेराल्ड पंचम से भेंट की

ओस्लो, 18 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां रॉयल पैलेस में नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम से भेंट की। नार्वे की दो दिन की यात्रा पर आये श्री मोदी ने इससे पहले वहां के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

राजा हेराल्ड पंचम ने श्री मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट के ग्रैंड क्रॉस से नवाजा। प्रधानमंत्री ने उन्हें भारत की जनता की ओर से शुभकामनाएं दी। उन्होंने नॉर्वे की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की और कहा कि भारत और नॉर्वे की दीर्घकालिक मित्रता लोकतंत्र, कानून के शासन और जन-केंद्रित सुशासन जैसे साझा मूल्यों के आधार पर लगातार मजबूत हो रही है।

श्री मोदी और राजा हेराल्ड पंचम ने विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर नयी प्रौद्योगिकियों में भारतीय और नार्वे की कंपनियों द्वारा की गई उल्लेखनीय प्रगति पर चर्चा की।

भेंट के बाद राजा ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन किया।

Next Post

ट्विशा शर्मा मौत मामला: पति समर्थ की जमानत खारिज,​ 6 टीमें, 10 हजार का इनाम और विदेश जाने पर रोक

Mon May 18 , 2026
भोपाल। जिला कोर्ट में ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में घिरे उनके वकील पति समर्थ की अग्रिम जमानत याचिका सोमवार को खारिज हो गई. इसके साथ ही पुलिस ने समर्थ पर इनामी राशि घोषित कर दिया है. समर्थ के वकील ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान अपनी दलीलें पेश […]

You May Like