ग्वालियर नगर निगम को 100 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी

ग्वालियर: नगरीय क्षेत्र में डीजल ईंधन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोकने के लिये सार्वजनिक परिवहन सेवा में इलेक्ट्रिक बसों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। केन्द्रीय शहरी कार्य मंत्रालय ने ग्वालियर नगर निगम में 100 पीएम ई-बस सेवा को मंजूरी दी है। यह बसें शीघ्र संचालित हों, इसके लिये नगरीय निकायों द्वारा बस डिपो और चार्जिंग से जुड़े सभी अधोसंरचना कार्य तेजी से किये जा रहे हैं। बस डिपो अधोसंरचना निर्माण के लिये संबंधित नगरीय निकायों को केन्द्र सरकार द्वारा 60 प्रतिशत और राज्य सरकार द्वारा 40 प्रतिशत राशि प्रदाय की जा रही है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में चार्जिंग पाइंट अधोसंरचना निर्माण के लिये केन्द्र सरकार द्वारा 100 प्रतिशत राशि प्रदाय की जा रही है।
केन्द्रीय शहरी कार्य मंत्रालय ने ग्वालियर नगर निगम में 100 ई-बसें मंजूर की हैं। नगरीय निकाय में ई-बस सेवा का संचालन जल्द शुरू हो, इसके लिये नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बस डिपो और चार्जिंग स्टेशन से जुड़े अधोसंरचना के सभी कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिये हैं।

Next Post

देशभक्ति और एकता का संदेश लेकर जारी तीन दिवसीय पदयात्रा के अंतिम दिन दिखा जोश

Tue Nov 11 , 2025
ग्वालियर: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही पदयात्रा आज मंगलवार को तीसरे एवं अंतिम दिन ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के द्वारिकाधीश मंदिर से प्रात: 9 बजे प्रारंभ हुई। यह यात्रा चौहान प्याऊ, ठाठीपुर, स्वामी विवेकानंद चौराहा, परशुराम चौराहा एवं मंगलम गार्डन तक भ्रमण […]

You May Like