आजाद नगर पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन होटल सील

इंदौर. आजाद नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन होटलों को सील कर दिया. लगातार शिकायतों के बाद डीसीपी नरेंद्र रावत के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई.

पुलिस ने होटल गोल्डन, होटल नमन और होटल बल्मेश्वरी पर दबिश देकर जांच की. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि होटलों में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही थीं और संचालकों द्वारा पुलिस वेरिफिकेशन सहित आवश्यक नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान बीएनएस की धारा 223 के तहत प्रकरण दर्ज कर तीनों होटलों को सील किया. वहीं धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए संबंधित आरोपियों को जेल भेजा है. एफएसएल टीम ने मौके से डीवीआर और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए हैं, जिनकी जांच जारी है. पुलिस के अनुसार पिछले 15 दिनों से जोन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान 143 होटलों और 67 ढाबों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 37 होटलों और 8 ढाबों के खिलाफ कार्रवाई की है. मामले में डीसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि शहर में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. आजाद नगर क्षेत्र में शिकायतों के आधार पर तीन होटलों पर कार्रवाई कर उन्हें सील कर दिया है. आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Next Post

हाईवा से भिड़ंत के बाद आग का गोला बनी स्कार्पियो, दो लोग जिंदा जले

Sat Jun 13 , 2026
*अपडेट* जबलपुर। जबलपुर-मंडला हाईवे पर शनिवार शाम बरेला थाना अंतर्गत प्रसिद्ध शारदा मंदिर के पास नागा घाटी पर रेत से लदे एक तेज रफ्तार हाईवा और स्कार्पियो में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दुर्घटना के कुछ ही सेकेंड के भीतर स्कार्पियो में भयंकर आग […]

You May Like