जान्हवी की जगह राकेश, जिले में तहसीलदार हुए इधर से उधर 

सीधी। जिले में तहसील स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गोपदबनास की प्रभारी तहसीलदार जान्हवी शुक्ला स्थानांतरण के पश्चात जिले से मुक्त हो गयी हैं। उनके स्थान पर राकेश कुमार शुक्ला को नया प्रभारी तहसीलदार नियुक्त किया है।

अपर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार चुरहट के प्रभारी तहसीलदार राकेश कुमार शुक्ला को गोपदबनास का प्रभारी तहसीलदार, नायब तहसील गोपदबनास वृत्त सेमरिया श्रीमती निवेदिता त्रिपाठी को प्रभारी तहसीलदार चुरहट एवं प्रभारी नायब तहसीलदार रामपुर नैकिन के वृत्त हनुमानगढ़ को प्रभारी नायब तहसीलदार गोपदबनास वृत्त सेमरिया नियुक्त किया गया है। तहसीलदार रामपुर नैकिन वृत्त हनुमानगढ़ का अतिरिक्त प्रभार अपने कार्य के साथ-साथ प्रभारी तहसीलदार रामपुर नैकिन को सौंपा गया है।

Next Post

मड़वास एवं सेमरिया में होंगे दो नए थाने

Wed Mar 19 , 2025
  मड़वास एवं सेमरिया में होंगे दो नए थान सीधी। पुलिस चौकी मड़वास एवं सेमरिया का उन्नयन थाना के रूप मे हो रहा है। पुलिस मुख्यालय ने सीधी जिले से चौकी से थाने में मड़वास एवं सेमरिया का उन्नयन करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में आवश्यक […]

You May Like