मुझे भरोसा था मैच जीता सकता हूं: अभिषेक

विशाखापत्तनम 25 मार्च (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने कहा कि मुझे स्वयं पर भरोसा था कि मैं मैच जीता सकता हूं। मैंने पिछले वर्ष मैच को समाप्त करने को ध्यान में रखते हुए अभ्यास किया था।

लखनऊ सुपर जायंट्स को एक विकेट से हराने के बाद दिल्ली कैपिटल्स का हीरो बल्लेबाज आशुतोष ने कहा, “मैंने पिछले वर्ष के मैचों से बहुत कुछ सीखा है। तब मैं दो-तीन मैचों में अपनी टीम को जीत के बहुत करीब ले जाता था, लेकिन मैच फिनिसर की भूमिका नहीं निभा पाता था। मैंने पिछले वर्ष बस इसी पर ध्यान दिया कि मुझे मैच फिनिसर की भूमिका अदा करनी है। घरेलू क्रिकेट के दौरान भी मैंने ऐसा ही किया।

उन्होंने कहा, “मुझे खुद पर भरोसा है कि अगर मैं अंतिम गेंद तक खेलूंगा तो मैच का पास पलट सकता है। मुझे बस शांत रहना था और मैच को जीत के बहुत करीब ले जाना था। मुझे इस बारे में भी स्पष्ट रहना था कि मुझे कौन से शॉट खेलने हैं। मुझे वही शॉट खेलने थे, जिसका मैंने नेट्स पर अभ्यास किया था।”

उल्लेखनीय है कि कल लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मुकाबले में आशुतोष शर्मा ने ऐसे समय बल्लेबाजी करने आये जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम 113 रन पर अपने छह विकेट गवांकर संघर्ष कर रही थी। ऐसे समय में उन्होंने विपराज निगम के साथ पारी को संभाला और टीम को जीत की दहलीज की ओर ले गये। आशुतोष शर्मा ने 31 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्के लगाते हुए (नाबाद 66) रनों की मैच विजयी पारी खेली।

Next Post

यादव को शुक्ल ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Tue Mar 25 , 2025
भोपाल, 25 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज यहां मुख्यमंत्री निवास में जन्मदिन के शुभ अवसर पर मंगलमय शुभकामनाएं दीं। श्री शुक्ल ने डॉ यादव के स्वस्थ, सुदीर्घ और सफल जीवन की कामना की। श्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश के […]

You May Like