यादव को शुक्ल ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भोपाल, 25 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज यहां मुख्यमंत्री निवास में जन्मदिन के शुभ अवसर पर मंगलमय शुभकामनाएं दीं। श्री शुक्ल ने डॉ यादव के स्वस्थ, सुदीर्घ और सफल जीवन की कामना की।

श्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सतत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास सभी क्षेत्रों में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नीतियों से मध्यप्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Next Post

भिंड के संत जयविलास पैलेस में सिंधिया से मिले, हाईवे निर्माण ​का मुद्दा रखा

Tue Mar 25 , 2025
भिंड: जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और गोवंश की सुरक्षा को लेकर संत समाज, भूतपूर्व सैनिक और समाजसेवी मंगलवार दोपहर भिंड से ग्वालियर पहुंचे। यहां जयविलास पैलेस के रानी महल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ​सिंधिया से मुलाकात की। ग्वालियर-भिंड-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग-719 को सिक्स लेन बनाने और गौ अभयारण्य स्थापित करने […]

You May Like