भिंड के संत जयविलास पैलेस में सिंधिया से मिले, हाईवे निर्माण ​का मुद्दा रखा

भिंड: जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और गोवंश की सुरक्षा को लेकर संत समाज, भूतपूर्व सैनिक और समाजसेवी मंगलवार दोपहर भिंड से ग्वालियर पहुंचे। यहां जयविलास पैलेस के रानी महल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ​सिंधिया से मुलाकात की। ग्वालियर-भिंड-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग-719 को सिक्स लेन बनाने और गौ अभयारण्य स्थापित करने की मांग की।

आंदोलनकारी संतों ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया द्वारा​ भिंड में मंच से हाईवे को सिक्सलेन बनाने के वायदे को याद दिलाया और बताया कि आप ने भिंड आगमन के दौरान कहा था कि हाईवे को सिक्सलेन बनाए जाने को लेकर आप दिल्ली चले और समाधान निकाला जाए।केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि मैं और बीजेपी सरकार भिंड जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुझे याद है, मैं आप लोगों की बात को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर रखूंगा। जरूरत के मुताबिक आपको भी दिल्ली बुलाया जाएगा। ​सिंधिया ने सभी संतों का माला पहनाकर स्वागत किया।

Next Post

पिस्टल लेकर घूम रहा था बदमाश

Tue Mar 25 , 2025
जबलपुर: क्राईम ब्रांच एवं गोरखपुर पुलिस ने महर्षि स्कूल के खण्डहर भवन में घेराबंदी करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस जप्त किया गया है। टीआई नितिन कमल ने बताया कि महर्षि स्कूल के खण्डहर भवन में दबिश देकर सोनू कोरी 25 वर्ष […]

You May Like