मामूली विवाद में पत्नी पर जानलेवा हमला

इछावर. मामूली विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी पर हंसिए से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार मगरटोला ब्रिजिशनगर निवासी बब्लू बारेला द्वारा अपनी पत्नी तथा बेटे राजेश बारेला के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से प्राण घातक चोट पहुंचाई. इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिला और बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी के भतीजे द्वारा की गई रिपोर्ट पर आरोपी बब्लू आ. अमरसिंह बारेला पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस टीम द्वारा आरोपी पति को गिरफ्तार कर घटना में उपयोग हथियार जप्त कर न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेजा गया.

Next Post

कार्यक्रम में आए बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत

Sat Jun 14 , 2025
बुधनी. समीपस्थ शाहगंज में ईदगाह के पास एक जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई एक दुखद घटना में सिवनी मालवा निवासी 62 वर्षीय लालता प्रसाद बरैया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, लालता प्रसाद पिता मंसराम बरैया निवासी सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम परिचित के बच्चों की जन्मदिन […]

You May Like