बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया घर में घुसा तेंदुआ, दिन भर मची रही अफरा-तफरी

हटा/दमोह.जिले के हटा में रेस्टोरेंट संचालक पर हमला करने वाला तेंदुआ 6 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया है.पन्ना टाइगर रिजर्व से आई टीम के द्वारा बड़ी मशक्कत कर मंगलवार शाम करीब 6 बजे उसे ट्रॅकुलाइज कर रेस्क्यू किया गया.उसके बाद प्राथमिक उपचार कर तेंदुए को पन्ना टाइगर रिजर्व में छोड़ने के लिए ले जाया गया. इस नजारे को देखने के लिए पूरे दिन दमोह,पन्ना मार्ग पर हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रही. थाना प्रभारी सुधीर बेगी सहित पुलिस को कई बार इस भीड़ को खदेड़ना पड़ा, लेकिन लोग भागने के लिए तैयार नहीं थे. जानकारी देते हुए दमोह वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) ईश्वर जरांडे ने मौके पर पहुंचकर बताया कि मंगलवार की दोपहर हटा सिविल अस्पताल के सामने शिव अग्रवाल के मकान में एक तेंदुआ घुस आया था.जिसका रेस्क्यू करने के लिए स्थानीय वन अमले के साथ उपवन मंडल अधिकारी एमडी मानिकपुरी, कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में एसडीएम राकेश मरकाम, तहसीलदार आलोक जैन, हटा एसडीओपी प्रशांत सिंह सुमन, थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी,सीएमओ राजेन्द्र खरे,हटा वन रेंजर ऋषि तिवारी,दमोह से एसडीईआरएफ की टीम व अन्य वनकर्मी भी भारी संख्या में पहुंचे थे, लेकिन तेंदुए का रेस्क्यू करना मुश्किल था क्योंकि वह काफी सकरी जगह में छिपा था. इसके बाद पन्ना टाइगर रिजर्व को सूचित किया गया और वहां से आई टीम के द्वारा तेंदुए को बेहोश करने के बाद उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर वापस जंगल में छोड़ने के लिए ले जाया गया है.इस रेस्क्यू में कोई हताहत नहीं हुआ और सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया. आपको बता दें मंगलवार सुबह हटा सिविल अस्पताल के सामने रेस्टोरेंट संचालक शरद अग्रवाल के घर में घुसकर तेंदुए ने हमला किया था. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें तत्काल इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था.इसके बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन तेंदुआ दूसरे घर में जाकर छिप गया था.तब हटा थाना प्रभारी ने सबसे पहले तेंदुए को खोजकर उसका वीडियो बनाया था.तेंदुए को पकड़ने के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व से टीम को बुलाया गया था. जिसने एसडीईआरएफ/होमगार्ड टीम का सहयोग लेकर तेंदुए को बेहोश कर उसका रेस्क्यू कर लिया.

 

Next Post

ड्यूटी में लापरवाही पर एएसआई की रैंक घटाई, बनाया पांच साल के लिए आरक्षक

Tue Dec 9 , 2025
इंदौर. ऑपरेशन क्लीन के तहत जहां शहर में बाहरी अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं विभाग के भीतर भी लापरवाह और जिम्मेदारी से बचने वाले कर्मचारियों पर गाज गिर रही है. ऐसे ही एक मामले में मंगलवार को एक गंभीर कार्रवाई करते हुए कार्यवाहक एएसआई सुभाषचंद्र वर्मा को […]

You May Like