अगरिया छापर पंचायत भवन में लगा रहा ताला, बाहर दरी पर हुई सुनवाई

भोपाल: फंदा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अगरिया छापर में मंगलवार को पंचायत भवन में ताला लगा होने के कारण ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई बाहर दरी बिछाकर की गई. सरपंच सुनील मालवीय ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पंचायत सचिव हेम सिंह राजपूत के खिलाफ प्रदर्शन कर उन्हें हटाने की मांग की. सरपंच ने आरोप लगाया कि सचिव कई-कई महीनों तक पंचायत कार्यालय नहीं खोलते, जिससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

ग्रामीणों ने करीब छह महीने से वृद्धावस्था और विधवा पेंशन, मजदूरी की राशि, प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त, कुएं की दूसरी किस्त और कुटीर आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की. सरपंच के अनुसार, सचिव की शिकायत संभागायुक्त, कलेक्टर और जिला पंचायत सहित अन्य अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने सचिव की उपस्थिति और वेतन भुगतान की जांच की मांग की है. साथ ही ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही.

Next Post

ग्वालियर के गोविंदपुरी में पुलिस चौकी के सामने संचालित सांई भोज में खराब भोजन पर उठे सवाल

Wed Oct 7 , 2026
ग्वालियर- शहर के पॉश इलाके गोविंदपुरी में पुलिस चौकी के सामने संचालित सांई भोज में आम लोगों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। यहां दाल, टिक्कड़ व बाटी के नाम से ग्राहकों को भोजन परोसा जा रहा है, लेकिन कई ग्राहकों द्वारा […]

You May Like