रविदास नगर में देर रात महिला की हत्या

ग्वालियर: ग्वालियर शहर के रविदास नगर में आज देर रात एक महिला की हत्या उसी के परिजनों ने कर दी। देर रात को महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या का आरोप ससुर और देवर पर लगा है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि ससुर और देवर ने महिला को चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की है। अभी हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस पार्टी रवाना कर दी गई है। वहीं आरोपी देवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Next Post

इंदौर उज्जैन संभाग में संघ का काम बढ़ा

Thu Mar 27 , 2025
सियासत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत यानी इंदौर उज्जैन संभाग में संघ कार्य का विस्तार हुआ है. इसकी रिपोर्टिंग संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक की गई. यह अत्यंत महत्वपूर्ण तीन दिवसीय बैठक 21, 22 एवं 23 मार्च 2025 को बैंगलुरु के निकट चेननहल्ली के जनसेवा विद्या […]

You May Like