इंजीनियरिंग कालेज ने विन्ध्य की कई प्रतिभाओं को तराशा: उप मुख्यमंत्री

रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इंजीनियरिंग कालेज रीवा में टेक फेस्ट का शुभारंभ किया. रीवा इंजीनियरिंग कालेज के 62वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में कालेज के पूर्व छात्र तथा उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि अपने स्थापना की 62वीं वर्षगांठ मना रहा इंजीनियरिंग कालेज रीवा तकनीक और विकास के नए आयाम गढ़ रहा है.

इंजीनियरिंग कालेज के विकास में इसके पुरा छात्रों का सराहनीय योगदान है. इस इंजीनियरिंग कालेज ने विन्ध्य की कई प्रतिभाओं को तराशा है जो देश-विदेश के बड़े संस्थानों में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर रही हैं. इंजीनियरिंग कालेज के विकास के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी. पुरा छात्रों के सहयोग से आज इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट इंट्रैक्शन सेंटर की आधारशिला रखी गई है. यह सेंटर कालेज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, प्रोफेसरों को बड़े औद्योगिक संस्थानों से संवाद का केन्द्र बनेगा. इसके निर्माण के लिए मैं अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपए दे रहा हूं. समारोह में अडानी उद्योग समूह के रिन्यूअल एनर्जी के मैनेजिंग डायरेक्टर चैतन्य साहू ने कहा कि रीवा इंजीनियरिंग कालेज ने सफल इंजीनियरों के साथ उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल जैसा विकास के लिए समर्पित और सकारात्मक दृष्टिकोण वाला राजनेता भी हमें दिया है. समारोह में कालेज के प्राचार्य आरपी तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कालेज की विकास यात्रा की जानकारी दी. कालेज में 9 यूजी कोर्स तथा 10 पीजी कोर्स शुरू करने के लिए 175 करोड़ की कार्ययोजना बनाई गई है. कार्यक्रम में शिक्षक गण मौजूद रहे.

Next Post

पति के निधन के 12 घंटे बाद पत्नी की मौत, एक साथ निकली अंतिम यात्रा, एक चिता पर हुआ दाह संस्कार

Sat Mar 14 , 2026
बाग। नगर में पति की मौत के करीब 12 घंटे बाद पत्नी की भी मौत हो गई। शुक्रवार शाम पति प्रभुलाल प्रजापत की हार्ट अटैक से मौत हुई, वहीं शनिवार सुबह उनकी पत्नी छोटाबाई प्रजापत का भी दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। पति-पत्नी दोनों की अंतिम यात्रा […]

You May Like