ग्वालियर:ग्वालियर में भीषण गर्मी के बीच जनगणना का कार्यक्रम शुरू हुआ है। यह राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। नगरीय क्षेत्र में लगभग 2000 कर्मचारी इस कार्य में लगे हैं।अभी स्वगणना का कार्यक्रम चल रहा है। 30 अप्रैल तक नागरिक अपनी स्वयं की गणना कर सकते हैं।
यदि नागरिक अपनी स्वयं की गणना कर लेते हैं तो इस कार्य में लगे सरकारी कर्मचारियों को भीषण गर्मी से बचा सकते हैं। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वह अपनी स्वगणना कर लें तो मई के प्रथम सप्ताह में ही जनगणना का अधिकांश कार्य पूर्ण हो जाएगा। प्रगणक जब आपके घर आएगा तो उसे मोबाइल पर प्राप्त एस ई आईडी प्रदान करते ही आपकी जनगणना स्वत: हो जाएगी।
