ग्वालियर में SSP के नाम से बनी फेक ID

ग्वालियर: फेसबुक पर किसी ने एसएसपी धर्मवीर सिंह की फेक आईडी बना ली है। आरोपी ने आईपीएस धर्मवीर सिंह का फोटो लगाकर उनके कुछ मिलने वालों के कमेंट भी किए हैं, पर वह किसी को ठग पाता उससे पहले एसएसपी को उनकी फेक आईडी के बारे में पता लग गया और उन्होंने तत्काल अपने सोशल मीडिया अकाउंट को सुरक्षित किया और फेक आईडी को ब्लॉक करा दिया है।

एसएसपी ग्वालियर ने पुलिस के ग्रुप पर फेक आईडी से सावधान रहने के लिए कहा है। वे चार मई को ग्वालियर में प्रस्तावित उप राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीटिंग कर रहे थे, तभी पुलिस की साइबर टीम से किसी ने उनको यह सूचना दी है। जिसके बाद वह अलर्ट हुए।

Next Post

चंबल को बनाओ नया प्रांत, कल जनजागरण महापंचायत

Sat May 3 , 2025
भिंड: चंबल क्षेत्र की उपेक्षा और विकास की धीमी गति को लेकर एक बार फिर जनआंदोलन की आहट सुनाई देने लगी है। 4 मई को भिंड जिले के फूप कस्बे में चंबल प्रदेश बनाने की मांग को लेकर जनजागरण महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस मुहिम की अगुवाई […]

You May Like