स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक नया कदम, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की हाईटेक पेट्रोलिंग बाइक तैयार

इंदौर: शहर की संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक नियंत्रण की चुनौती से निपटने के लिए इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने “स्मार्ट पुलिसिंग” की दिशा में एक अहम पहल की है. पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहली हाईटेक पेट्रोलिंग बाइक तैयार की गई है, जबकि जल्द ही ऐसी 11 और बाइकें ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम से जुड़ेंगी.इन बाइकों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया है.

इनमें वायरलेस सिस्टम के जरिए कंट्रोल रूम से सीधा संपर्क, बॉडी वार्म कैमरा से घटनास्थल की लाइव रिकॉर्डिंग, इमरजेंसी लाइट और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम से भीड़ नियंत्रण की सुविधा और फर्स्ट एड किट से तत्काल प्राथमिक उपचार जैसी व्यवस्था शामिल है. ये हाईटेक पेट्रोलिंग बाइकें खास तौर पर उन इलाकों में उपयोगी साबित होंगी जहां चारपहिया वाहन आसानी से नहीं पहुंच पाते जैसे तंग गलियाँ, बाजार क्षेत्र, धार्मिक आयोजन और त्यौहारों के दौरान अस्थायी ट्रैफिक रूट. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन बाइकों से रियल टाइम एक्शन लेकर ट्रैफिक फ्लो को बेहतर और तेज़ बनाया जा सकेगा. यह कदम इंदौर पुलिस की स्मार्ट और तुरंत प्रतिक्रिया प्रणाली को एक नया आयाम देगा.

Next Post

फिलीपींस, पलाऊ और इंडोनेशिया से हटायी गयी सुनामी चेतावनी

Fri Oct 10 , 2025
मनीला, 10 अक्टूबर (वार्ता) प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने शुक्रवार को फिलीपींस, पलाऊ और इंडोनेशिया के लिये जारी अपनी सुनामी चेतावनी को हटा लिया है। यह चेतावनी दक्षिणी फिलीपींस में आये शक्तिशाली भूकंप के कुछ घंटों बाद दी गयी थी। केंद्र ने कहा कि इस भूकंप से अब सुनामी का […]

You May Like