इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक डेढ़ साल के मासूम की जहरीला पदार्थ पी लेने से मौत हो गई. बच्चा खेलते-खेलते बरामदे में रखी कीटनाशक की बोतल मुंह में ले बैठा. कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी.खुड़ैल में शुक्रवार रात एक हंसते-खेलते परिवार पर मातम छा गया, जब डेढ़ साल के प्रियांश की कीटनाशक पीने से मौत हो गई. घटना रात करीब डेढ़ बजे की है.
प्रियांश घर के बाहर पड़ोसी बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी उसने बरामदे में रखी कीटनाशक की बोतल उठा ली और मुंह में डाल दी. कुछ ही देर में उसके मुंह से खून निकलने लगा. यह देखकर उसकी मां घबरा गई और तत्काल उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां से हालत गंभीर होने पर एमवाय रेफर किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. रात करीब 11 बजे जब पिता ओमकार उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया
