सड़क पर गड्ढों की भरमार देख नाराज हुए विधायक राय

सीहोर. बरखेड़ा खरेट सड़क पर गड्ढे देखे तो विधायक सुदेश राय नाराज हो गए गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने घटिया सड़क को लेकर शिकायतों का पुलिंदा ही खोल दिया. जिसके बाद विधायक सुदेश राय की नाराजगी देखते ही देखते गुुस्से में बदल गई और उन्होंने मौके से ही मोबाईल पर प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारी को फटकार लगा दी.

विधायक के तेवर देखकर घबराया हुआ अधिकारी मौके पर बजरी मुरम से भरा डंपर लेकर पहुंच गया और दोराहा नहर से बरखेड़ा खरेट तक की सड़क पर हुए गड्ढ़ों को बजरी मुरम डालकर समतल कर दिया. विधायक राय के तत्कालिक एक्शन से ग्रामीण भी चकित हो गए. पूरा मामला शुक्रवार दोपहर का है विधायक सुदेश राय विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों के भ्रमण पर थे इस दौरान उन्होंने अपने ड्रायवर को बरखेड़ा खरेट चलने के लिए निर्देशित किया. कुुछ ही दूर चलने पर कुछ साल पहले ही बनाई की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर हुए गहरे गड्ढों के कारण उनका वाहन अनियंत्रित होने लगा. बताया जाता है कि इस सड़क को लेकर पहले भी ग्रामीणों के द्वारा विधायक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई थी. विधायक राय को निरीक्षण के दौरान सड़क पर गड्ढे मिले. उन्होंने आधे रास्ते में रुक कर ग्रामीणों को बुलाया और प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारी गौस्वामी को कॉल किया. इस तरह ग्रामीणों की समस्या का निराकरण हो गया.

 

 

Next Post

100 से अधिक लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ

Sat Jul 19 , 2025
इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी” की शुरुआत की. दिग्विजय मल्टी ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 100-150 नशाग्रस्त व्यक्तियों, उनके परिजनों और स्थानीय रहवासियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई.थाना प्रभारी आलोक मिठास के नेतृत्व में […]

You May Like