सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरगौर-खिरिया रोड़ पर राजेन्द्र कुर्मी के घर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंस गई। घटना में बाइक पर सवार दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे पिपरगौर के सरपंच पति और उनका बड़ा बेटा गंभीर घायल हुआ है। घटना की सूचना के बाद नगर पालिका की एंबुलेंस को भेज कर तुरंत सभी को अस्पताल लाया गया । जहां डॉक्टर ने दो स्कूली छात्रों को मृत घोषित किया । वहीं दो भाइयों को गहन चिकित्सा हेतु सागर भेजा गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आज शुक्रवार को पेपर दिलाने के लिए पिपरगौर के सरपंच पिता राजेंद्र सिंह (47) अपने बेटे अभिजीत, विश्वजीत और भतीजे शिवाय को स्कूल लेकर परीक्षा दिलाने गए थे। स्कूल में पेपर होने के बाद वापस घर लौट रहे थे, तभी पिपरगौर के पास सामने से आ रहे ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर में बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंस गई। घटना में गंभीर चोटे लगने से विश्वजीत और शिवाय की मौत हो गई। वहीं सरपंच पिता राजेंद्र सिंह और बेटा अभिजीत गंभीर घायल हुए।
