सेंट्रल बैंक में लगी आग पर पर पाया काबू

सागर। सागर जिले के थाना बहरोल क्षेत्र में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने की घटना सामने आई, जिस पर पुलिस एवं आपात सेवाओं की त्वरित और समन्वित कार्रवाई से समय रहते काबू पा लिया गया तथा संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ स्थानीय नागरिकों द्वारा सूचना दी गई कि बैंक के अंदर से धुआं निकल रहा है। यह सूचना सबसे पहले डायल-112 राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल को प्राप्त हुई। कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम सागर को अवगत कराया गया, जहां से बिना विलंब किए थाना बहरोल पुलिस, डायल-112 वाहन एवं फायर ब्रिगेड को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।

सूचना मिलते ही थाना बहरोल पुलिस की टीम तुरंत बैंक पहुंची और बैंक अधिकारियों को बुलाकर मुख्य गेट का शटर खुलवाया। अंदर जाकर देखा गया कि बैंक परिसर में आग धधक रही थी। इस दौरान पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को अंदर पहुंचने में सहयोग किया गया और संयुक्त प्रयासों से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

समय रहते आग बुझाए जाने से बैंक में संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। बैंक अधिकारियों द्वारा हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक जांच की जा रही है।

 

Next Post

100 नए ट्रांसफार्मर स्थापित, 390 में क्षमता वृद्धि

Sat Mar 14 , 2026
जबलपुर: जिले में किसानों और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए विद्युत अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है। वर्ष 2025–26 की कार्य योजना के तहत विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की उपलब्धता और गुणवत्ता में सुधार होगा। योजना के अंतर्गत […]

You May Like