जबलपुर: जिले में किसानों और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए विद्युत अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है। वर्ष 2025–26 की कार्य योजना के तहत विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की उपलब्धता और गुणवत्ता में सुधार होगा। योजना के अंतर्गत करीब 3032.39 लाख रुपए की लागत से जिले में 100 नए वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं, जबकि 390 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का कार्य भी प्रगति पर है।
इससे बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और सुचारु होने की उम्मीद है। बिजली नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए 33 केवी की 51.7 किलोमीटर और 11 केवी की 15.6 किलोमीटर नई लाइनें भी निर्माणाधीन हैं। इसके साथ ही फीडर सेपरेशन सहित अन्य जरूरी कार्यों को भी स्वीकृति दी गई है। वहीं कई 33/11 केवी उपकेंद्रों में पावर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है। इन कार्यों के पूरा होने से संबंधित क्षेत्रों में वोल्टेज में सुधार होगा और किसानों को कृषि पंपों के लिए पर्याप्त बिजली मिल सकेगी, जिससे सिंचाई कार्य में सुविधा बढ़ेगी।
कई क्षेत्रों में बड़ी एमवीए क्षमता
जानकारी के अनुसार बघराजी, फनवानी, अभाना, पोंडा, खिन्नी, नयानगर, रोंसरा और सरोंद उपकेंद्रों में 5 एमवीए क्षमता को बढ़ाकर 10 एमवीए किया गया है, जबकि पाटन उपकेंद्र में क्षमता 8 एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए कर दी गई है। इसके अलावा खिरहनी और निगवानी उपकेंद्रों में दो नए 3.15 एमवीए ट्रांसफार्मर त
