क्षेत्रवासियों के साथ एमआईसी सदस्य ने किया बजरंग कॉलोनी में रोड का भूमिपूजन

ग्वालियर: बजरंग कॉलोनी में क्षेत्रवासियों के साथ एमआईसी सदस्य विनोद यादव माठू ने कॉलोनी में सीसी रोड का भूमि पूजन किया। एमआईसी सदस्य एवं पार्षद विनोद यादव माठू ने मौलिक निधि लगभग 13 लाख से मुख्य सड़क और गलियों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन सभी वार्डवासियों के साथ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों द्वारा पार्षद यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर कॉलोनीवासियों के साथ भूमिपूजन में ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र भदोरिया, राकेश कुशवाहा, बरुण कुशवाहा,श्रीराम उदेनिया, राहुल दुबे, बृजेंद्र शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, शैलेन्द्र तोमर, वरुण शर्मा ने भूमिपूजन किया।

Next Post

चावल, गेहूं नरम; चीन, खाद्य तेल में साप्ताहिक तेजी; दालों में घटबढ़

Sun Jan 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव घट गये। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी रही। चीनी और खाद्य तेलों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गयी जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत […]

You May Like

मनोरंजन