
रीवा। रीवा शहर में एक बार फिर सरेराह हुई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. इस वीडियो में दो लडक़े सडक़ के बीच एक शख्स के साथ डंडे से मारपीट करते नजर आ रहे है. सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है वीडियो में नजर आ रहा पीडि़त भिक्षावृत्ति करने वाला एक बाबा है जो भगवा रंग के कपड़े भी पहने हुए है.
फिलहाल मारपीट की यह घटना शहर के प्रकाश चौराहा के समीप शुक्रवार दोपहर की है, जिसका वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है. वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने इसे स्वत: संज्ञान में लिया है, और पीडि़त व्यक्ति सहित मारपीट करने वालो की पहचान की जा रही है.वायरल वीडियो को लेकर अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शुक्रवार को किसी बात को लेकर हुई मामूली कहासुनी के दौरान दो लोग विवाद कर बैठे. सडक़ के बीच हुए विवाद के दौरान दो युवक एक अकेले शख्स पर भारी पड़ गए और उसकी डंडों से पिटाई कर दी.वही घटना के दौरान ही किसी व्यक्ति ने मारपीट को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया जो जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. हालांकि अब तक ना तो पीडि़त की पहचान हो पाई और ना मारपीट करते नज़र आ रहे लडक़ों की. पुलिस ने फिलहाल इस वीडियो को संज्ञान में लिया है.
