
छिंदवाड़ा। इन दिनों खेतों में रवि की फसल लगी हुई है जिसके चलते किसान रात के समय खेतों में पानी की सिचाई करने के लिए जाते है. पेंच टाइगर रिर्जव से लगे ग्रामों में रात के समय वन्यप्राणियों की आवाजाही बनी है जिसके चलते किसान वन्यप्राणियों का शिकार हो रहे है. ऐसा ही एक मामला पेंच टाइगर रिर्जव के बफर जोन क्षेत्र में आने वाले ग्राम गुमतरा में देखने को मिला है. याहं पर बीती रात बाघ ने ग्रामीण पर हमला कर दिया जिससे उसकी की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गुमतरा निवासी राजकुमार कहार पिता सीताराम कहार 38 वर्ष शुक्रवार की रात्रि के समय लगभग 11:30 बजे खेत में सिंचाई करने के लिए घर से अकेले पैदल था तभी रास्ते में राजकुमार पर बाघ ने हमला कर दिया जिसमें राजकुमार कहार की मौत हो गई. यह घटना पेंच टाइगर रिजर्व के छिंदवाड़ा क्षेत्र अंतर्गत कुंभपानी वन परिक्षेत्र में बीट गुमतरा के कक्ष क्रमांक पी.एफ.-1409 लालमाटी क्षेत्र के पास घटित हुई है.उक्त बात की सूचना पेंच टाइगर रिर्जव का अमला साथ ही बिछुआ पुलिस भी मौके पर पहुंची और टीम ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए बिछुआ अस्पताल पहुंचाने के बाद उक्त क्षेत्र की जांच पड़ताल की तो पेंच टाइगर रिर्जव की टीम ने उक्त स्थान पर बाघ के पगचिन्ह पाए. इस से पुष्टी होती है कि राजकुमार कहार की मौत बाघ के हमले से हुई है.
