जबलपुर: घमापुर पुलिस ने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करते आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि चिराग राजपूत पिता माणिकचंद राजपूत 25 वर्ष निवासी सरकारी कुआ महाराणा प्रताप चौक थाना घमापुर का एक अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके खिलाफ कई अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है जिसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पर जिला बदर का प्रकरण तैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर को प्रेषित किया गया था.
जिससे सहमत होते हुये जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के आदेशानुसार आरोपी चिराग राजपूत को जिला जबलपुर एवं जबलपुर से लगे सीमावर्ती जिले मण्डला, डिण्डौरी, सिवनी नरसिंहपुर कटनी, दमोह, उमरिया की राजस्व सीमाओं से 4 माह की अवधि के लिए जिलाबदर किया गया था उक्त आदेश की तामीली 12 अक्टूबर 25 को करा दी गयी थी। सूचना मिली कि जिला बदर का आरोपी चिराग राजपूत अपने घर के पास घूम रहा है। सूचना पर तत्काल दबिश देते हुये चिराग राजपूत को पकडा, जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करना पाया जाने पर चिराग राजपूत के खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।
