मुरैना में चंबल नदी रात में खतरे के निशान के बिल्कुल करीब पहुंची, 60 गांवों में हाई अलर्ट

मुरैना: लगातार बारिश से मुरैना में चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से महज एक मीटर नीचे पहुंच गया है। आज रात्रि नदी का जलस्तर 136.90 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 138 मीटर है। राजस्थान के कोटा बैराज डैम से 2.90 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने और क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।

जिला प्रशासन ने आपदा से निपटने की तैयारियां कर ली हैं। जिले के 90 गांवों को चिह्नित किया गया है। सभी अनुविभागीय अधिकारियों की टीमें अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कोटा बैराज से और अधिक पानी छोड़ा जाता है और वर्षा नहीं थमती, तो चंबल नदी विकराल रूप धारण कर सकती है।

Next Post

पहलगाम हमले के आतंकवादियों के खात्मे के लिए शुरू अभियान समाप्त

Wed Jul 30 , 2025
श्रीनगर, (वार्ता) पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार माने जा रहे तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के खात्मे को लेकर किया गया अभियान खत्म हो गया है। सुरक्षा सूत्रों ने मंगलवार को देर रात यह जानकारी दी। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी […]

You May Like